प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध रेत खनन से जुड़े धन शोधन मामले में पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार किया है। एड़ी की इस करवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर ज़ोरदार हमला बोला।
गोवा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे केजरीवाल ने कहा, लोगों को भ्रष्टाचार करने में 4-5 साल लगते हैं, उन्होंने (चरणजीत सिंह चन्नी) 111 दिनों के भीतर ही चमत्कार कर दिया। दुर्भाग्य! लोग देख रहे हैं ओर वह एक ईमानदार सरकार चाहते हैं।
चुनाव के बाद कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है AAP
वहीं गोवा चुनाव 2022 के लिए चुनाव के बाद गठबंधन पर बोलते हुए, अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर बात की। वे कहते हैं, ”हम इस बारे में सोचेंगे कि अगर कांग्रेस विधायक पार्टी में रहे तो 24 घंटे के भीतर वे सभी बीजेपी में चले जाएंगे।”
अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई गिरफ्तारी
दरअसल, ईडी ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हनी को सीमावर्ती राज्य में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान हनी जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे और इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



