शराब छोड़ तस्कर फरार

NULL

जालंधर : थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव जगा सिंह के निकट तस्कर शराब से लदी कार छोड़ कर फरार हो गया। डी.एस.पी. करतारपुर सर्वजीत सिंह राय ने बताया कि थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव काहलवां से गांव जगा सिंह मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान कार को रुकने का इशारा किया। कार सवार युवक नाके से पहले ही कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सर्च के दौरान कार में से 22 पेटी अवैध शराब बरामद की। जांच में पता चला कि कार पर नम्बर भी जाली लगाया गया था। जांच में आरोपी तस्कर की पहचान रजत कुमार पुत्र राम लाल वासी तुलसी नगर, करतारपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट व कार पर जाली नम्बर प्लेट लगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

– अश्विनी ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।