जालंधर : काहनूवान के रहने वाले लड़के और लड़की ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पड़ते धार्मिक स्थान माता चिंतपूर्णी धाम के एक होटल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
दोनों ने सल्फॉस खाकर अपनी जान दी है। आत्महत्या करने वाला 28 वर्षीय मनीश कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार अपनी प्रेमिका के साथ शनिवार को घर से भाग कर हिमाचल चला गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के-लडक़ी ने चिंतपूर्णी के एक होटल में 24 जून शाम को कमरा किराए पर लिया था। आज सुबह होटल का कमरा नहीं खुला तो होटल वालों ने दरवाजा तोड़कर देखा, दोनों बैड पर मृतक पड़े थे और कमरे में एक जहर की पुडिय़ा थी। चिंतपूर्णी थाना सदर के प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव दोनों परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।
वहीं थाना काहनूवान के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवार द्वारा लापता लड़के और लड़की के बारे थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। कमरे में लड़के-लड़की की लाशें देखकर होटल प्रबंधकों ने इस संबंधी तुरंत पुलिस को सूचित किया।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने होटल के कमरे में छानबीन की तो कमरे में इंग्लिश में लिखा सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि उनका प्यार प्रवाण चढ़ता देख उन्होंने आत्महत्या करने का कदम उठाया है।
– अश्विनी ठाकुर


Download Android App
Download iOS App



