चंडीगढ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने बयान जारी कर पंजाब मेँ कैप्टन अमरेंद्रर सिंह की अगुवाई मे कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद पंजाब के 90 किसानो की आत्महत्या हुई है, पवित्र श्री ग्रन्थ साहिब जी की अवमानना की दुखदायी घटनाये जारी है, रेत , बजरी खदानों की नीलामी में महाघोटाला कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत समेत 12 कांग्रेसी विधायकों के नाम पिछले 100 दिनों मे सामने आये है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गुंडागर्दी दिनों दिन बढ़ रही है, दलितों पर अत्याचार हो रहा है, शहरों मे गुंडे का गैंगवार हो रहा है, बिजली कटौती से हाहाकार मचा है, लोकतन्त्र के चौथे स्तम्ब मीडिया व पत्रकारों पर हमले हुये है, वी.आई.पी कल्चर जारी है, विधानसभा मे विपक्ष की आवाज दबा कर लोकतन्त्र की हत्या हुई है, निजी स्कूलों मे फीसों की लूट हो रही है।
श्री चुग ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस की गुंडागर्दी पर आंखे बन्द कर ली है और लोकतन्त्र की सरेआम हत्या हो रही है। चुग ने कहा कि 100 दिनों मे कांग्रेस के नेता अमृतसर, मनसा,बठिंडा, फिरोजपुर, नवाशहर आदि स्थानों पर अपने विरोधियो पर हमला कर रहे है। पंजाब मे दलितों पर अत्याचार बढ़ गया है।
सरदुल गढ़ की घटना से दलितों समाज मे भय का वातावरण बन रहा है। कच्चे कर्मचारी पक्का होने की रह देख रहे है। चुनाव प्रचार अभियान मे राहुल गाँधी तथा कैप्टन अमरेंद्रर सिंह ने सरकार बनते ही एक महीने मे चिट्टा मुक्त पंजाब बनाने का वादा किया था। सरकार ने गोशालाओं को मुफ्त बिजली देने पर रोक लगा कर करोड़ो गोभक्तो की धार्मिक भावनाओ से खिलवाड़ किया है। चुग ने कैप्टन सरकार को आगाह किया की शीघ्र जनता से लिये वायदों को पुरा करे अन्यथा जनता का क्रोध सड़को पर उतरने के लिए मजबुर हो जाएगा।
– उमा शर्मा


Download Android App
Download iOS App



