लुधियाना-संगरूर : संगरूर के गांव गोबिंदगढ़ जेजिया में एक प्रेमी जोड़े द्वारा आज रेलगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी किए जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोबिंदगढ़ के नजदीक खोखर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह रेलवे ट्रैक पर एक लडक़े की कटी हुई लाश जबकि युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्राप्त हुई। मोके पर पहुंची पुलिस ने युवती को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक मृतक लडक़े का नाम प्रदीप और लडक़ी का नाम जश्रप्रीत था और दोनों गोबिंदगढ़ के ही रहने वाले थे। यह भी पता चला है कि दोनों में काफी लंबे समय से प्रेम चल रहा था किंतु दोनों के परिवारिक सदस्य इज्ज्त का हवाला देकर उनके प्रेम को ठुकरा रहे थे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



