पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने लुधियाना में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की निंदा करते हुए इसे राज्य की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार पर लगा काला धब्बा करार दिया है।
श्री खैहरा ने मंगलवार को यहां जारी बयान में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तुरंत गिऱफ्तारी की माँग करते हुए कहा कि दिल दहला देने वाले इस कृत ने महिलाओं में असुरक्षा की भावना को प्रबल किया है।
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार चिंतित है, जल्द ही दूर की जाएंगी परेशानियां : पंजाब सरकार
उन्होंने लुधियाना के सामूहिक दुष्कर्म की तुलना दिल्ली के निर्भया दुष्कर्म कांड से करते हुए कहा कि लुधियाना की घटना के एक दिन पश्चात ही अमृतसर में भी दुष्कर्म की सूचना है जहां एक आटो रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने लुधियाना की 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। दोनों ही मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
श्री खैहरा ने कहा कि सामूहिक बलात्कार मामले में कार्रवाई करने में असफल रहे पुलिस अधिकारी को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के दूसरे मामले में अमृतसर पुलिस अपराधियों का सुराग ढूँढने में असफल रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के ख़ल़िफ बढ़ रहे अपराध पंजाब पुलिस का संवेदनहीन चेहरा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व अकाली -भाजपा सरकार के समय से ही पंजाब पुलिस का राजनैतिक बदले लिए दुरुपयोग हो रहा है और कैप्टन सरकार इस मुद्दे को हल करने में असफल रही है।


Download Android App
Download iOS App



