शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार चिंतित है, जल्द ही दूर की जाएंगी परेशानियां : पंजाब सरकार

Summary :

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों सहित अपने कर्मचारियों के लिए ‘गंभीर रूप से चिंतित’ है

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों सहित अपने कर्मचारियों के लिए ‘गंभीर रूप से चिंतित’ है और उनकी समस्याओं को जल्द ही ‘प्रभावी तरीके’ से दूर किया जाएगा।

बजट सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार नहीं चाहती है कि शिक्षकों सहित उनके कर्मचारियों को नुकसान झेलना पड़े।

पंजाब विधानसभा ने जार्ज फर्नाडीज सहित कई दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने लोगों के कल्याण के लिए अमरिंदर सिंह नीत पंजाब सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों पर विस्तार से बात की। पंजाब विधान सभा को संबोधित करते हुए बदनोर ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चिंतित है।

पटियाला में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना कर रही है।

Desk Team