पंजाब विधानसभा ने पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडीज,पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह कांजला तथा दलीप सिंह पांधी सहित पिछले सत्र से अब तक की अवधि के दौरान दिवंगत हुई आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
पंद्रहवीं विधानसभा के सातवें सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में श्री फर्नांडीज, पंजाब के पूर्व मंत्री दलीप सिंह पांधी और गोबिन्द सिंह कांजला, स्वतंत्रता संग्रामी चन्नण सिंह के अलावा शहीद कांस्टेबल मुखित्यार सिंह, गनर लेख राज और लैंस नायक सुखचैन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
पंजाब सरकार ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, घटाया बस किराया
विधानसभा अध्यक्ष राणा कंवलपाल सिंह ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने संबंधी प्रस्ताव पेश किया।बाद में सदन में शोक प्रस्ताव पास किया गया। दिवंगत आत्माओं के सम्मान दो मिनट का मौन रखा गया।
स्पीकर ने आदमपुर के विधायक पवन कुमार टीनू की वीरचक्र विजेता कैप्टन हरभजन सिंह को श्रद्धांजलि देने के आग्रह को मंजूर कर लिया। दो सहायक एडवोकेट जनरल सन्दीप सिंह मान और अतिन्दर पाल सिंह को भी श्रद्धाँजलि सूची में शामिल किये जाने का आग्रह मंजूर कर लिया गया।
इन दोनों की हाल ही में फिऱजपुर -मोगा सड़क पर एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी थी।


Download Android App
Download iOS App



