लुधियाना : लुधियाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस पार्टी ने गुरदासपुर व पठानकोट में हत्या, बैंक डकैती, पैट्रोल पंप लूट व लुधियाना में भी लूट की वारदातों में वांछित भगौड़े गैंगस्टर को उसके दो साथियों सहित गिरफतार कर लिया। आरोपी गुरप्रीत बाबा गैंगस्टर गिरोह का सदस्य है तथा इन दिनों लुधियाना के जमालपुर एरिया में किराये के मकान में रह रहा था तथा साहनेवाल क्षेत्र में रात के समय राहीगरों से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने इसके कब्जे से हथियार, गोली सिक्का व 270 ग्राम हैरोइन भी बरामद की है। आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ मन्नु चीमा निवासी थाना काहनूवाल जिला गुरदासपुर के तौर पर हुई है। जबकि उसके साथी जगजीत ङ्क्षसह जगगी व सरबजीत ङ्क्षसह उर्फ साजन निवासी शिमालपुरी लुधियाना भी काबू में आए है।
सुखा कहलवां गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार
आरोपी चीमा ने बताया कि वह होटल में काम करता था तथा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक लडक़ी की हत्या की थी। जिस पर उसके खिलाफ थाना श्री हरगोबिंदपुर साहिब गुरदासपुर में केस दर्ज हुआ था। बाद में वो अदालत में भगौड़ा हो गया था। इसके बाद वो गैंगस्टर गुरप्रीत बाबा के गैंग में शामिल हो गया तथा उसने नरोट मेहरा पीएनबी बैंक ब्रांच से डेढ़ लाख की नकदी लूटी।
फिर अपने साथियों संग मिलकर पैट्रोल पंप लूटा। असलाह खरीदने के चक्कर में वो हैरोइन की तस्करी करने लग गया। तथा इन दिनों अपने साथियों के साथ लुधियाना के जमालपुर एरिया में रह रहा था तथा रात के समय साहनेवाल एरिया में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
आरोपी के कब्जे से पठानकोट में वारदातों में इस्तेमाल छह कारतूस 315 बोर भी बरामद हुए है। इनसे एक दातर व एक बिना नंबर बाइक भी बरामद हुआ है। पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



