लुधियाना-भिखी : मानसा कस्बे की मुख्य सडक़ पर आज सुबह सवेरे एक रेस्टोरेंट के नजदीक एक पिकअप गाड़ी के पीछे से केंटर लगने के कारण एक शख्स की मौत हो गई जबकि 9 अन्य जख्मी हुए है। जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार होने वाले यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे कि उनकी जीप भीखी रोड पर मौड़ मंडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप में सवार शिव भक्त कावडि़ए बताए जा रहे है। जिनमें से एक कांवडिय़े जसवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य को गंभीर अवस्था में आसपास के राहगिरियों ने पुलिस की सहायता से मानसा और बठिण्डा के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह सवेरे चार बजे के करीब हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगघटना स्थल पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे।
बताया जा रहा है कि मौड़ मंडी के शिव बजरंग बली मंदिर सब्जी मंडी में कावडिय़ों का एक ग्रुप हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। इसी दौरान भीखी के नजदीक सुबह चार बजे पीछे आ रहे कैंटर ने कावडिय़ों की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 कावडिय़ों की गंभीर जख्मी हुए है।
हादसे का पता जैसे ही आसपास को लोगों को चला वे राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंच गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल मानसा पहुंचाया गया। इस बीच पुलिस ने ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक व घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



