लुधियाना-मानसा : संगरूर जिले के मानसा इलाके की स्थानीय अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में अहम फैसला करते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। स्मरण रहे कि 11 मई 2016 को जिले के गांव आलमपुर मंदरा में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची को दोषी जोकि उनके पड़ोस में ही होने जा रही शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था, ने अपहरण करके मासूम बच्ची के साथ जबर-जनाह किया था।
पहचाने जाने के डर के पश्चात उसने मासूम बच्ची को बड़ी बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया। बच्ची की लाश अगले दिन अभिभावकों को मिली। मामले की जांच कर रहे पुलिस स्टेशन बोहा की पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अलग-अलग संगीन धाराओं का मुकदमा दर्ज किया था।
दिल्ली : साकेत कोर्ट महिला वकील के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो साल पहले शादी समारोह में आएं काला सिंह नामक शख्स ने बच्ची का अपहरण करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। मानसा के एडीशनल सेशन जज जसपाल वर्मा ने बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालो आरोपी काला सिंह को कठोर सजा सुनाई है।
बचाव पक्ष के वकील जसवंत सिंह ने बताया कि 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में कालासिंह पर मुकदमा चला और अदालत ने उनकी दलीलों के साथ सहमति जताते हुए दोषी को सजा सुनाई है। दूसरी तरफ बच्ची के पिता और पारिवारिक सदस्यों ने अदालत के फैसले के प्रति संतुष्टि जताई है। बच्ची के वारिसों का कहना है कि बच्ची को इंसाफ मिला है परंतु बच्ची के चाचा का कहना है कि बेशक अदालत ने इंसाफ किया है किंतु बच्ची की आत्मा को शंाति उस दिन मिलेंगी जब दोषी का फांसी पर लटकाया जाएंगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



