पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद ने एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर उन खबरों पर हमला बोला है जिनमें कहा गया है कि दोनों मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नाम लेने पर जोर दे रहे हैं।
मनीष तिवारी ने किया ट्वीट
तिवारी ने बुधवार को कहा, ‘पंजाब को गंभीर लोगों की जरूरत है’। उन्होंने चन्नी और सिद्धू दोनों पर कटाक्ष किया और कहा कि दोनों लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।तिवारी ने ट्वीट किया, “पंजाब को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जिसके पास पंजाब की चुनौतियों का समाधान हो, कड़े फैसले लेने की क्षमता हो। पंजाब को ऐसे गंभीर लोगों की जरूरत है, जिनकी राजनीति सोशल इंजीनियरिंग,मनोरंजन, फ्रीबीज जैसी नहीं हो।”
Punjab requires a CM who has solutions to Punjab’s challenges, capacity to take tough decisions.
Punjab NEEDS serious people whose politics is NOT Social Engineering, Entertainment,Freebies & NOT regime favourites rejected by people in successive electionshttps://t.co/sD2ni6ppuN— Manish Tewari (@ManishTewari) January 12, 2022
राज्य के अगले मुख्यमंत्री को जनता ही चुनेगी न कि आलाकमान
कांग्रेस ने अब तक किसी को भी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में नामित नहीं किया है क्योंकि पार्टी का मानना है कि इससे अंदरूनी कलह और आंतरिक दरार पैदा होती है।लेकिन राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री को जनता ही चुनेगी न कि आलाकमान।
यह लोगों को सत्ता लौटाने का रोडमैप देने की एक कोशिश है
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके कैबिनेट सहयोगियों की अनुपस्थिति में, पंजाब पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने पंजाब मॉडल में योजनाओं के पहले सेट का अनावरण करते हुए, सिद्धू ने यहां मीडिया से कहा, “पंजाब मॉडल लोगों का मॉडल है, यह लोगों को सत्ता लौटाने का रोडमैप देने की एक कोशिश है।” उन्होंने कहा कि शक्तिशाली ‘माफिया मॉडल’ का मुकाबला करने के लिए, जिसमें कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव की अधिसूचना को रोकने की शक्ति है। राज्य के संसाधनों के पुनर्वितरण और सही लाभार्थियों को शक्ति वापस देने के लिए एक मॉडल की आवश्यकता है।


Download Android App
Download iOS App



