देश के अलग-अलग हिस्सों से जहरीली शराब के कई मामले सामने आते हैं, जिसे पीने से कई लोगों की मौत हो जाती है। कम पैसे में जहरीली शराब का कारोबार जमकर चलता भी है। जहरीली शराब का पीने से मौत का एक और मामला पंजाब से सामने आया है। दरअसल पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत की सूचना है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर गए हैं। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
Highlights
- पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से हुई कई लोगों की मौत
- शराब सेहत के लिए बेहद हानिकारक
- डीसी ने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए
शराब सेहत के लिए बेहद हानिकारक
शराब सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। यह बात सब जानते हुए भी सब इसका सेवन करते है। आज के लाइफस्टाइल में शराब लाइफ का हिस्सा बन चूका है। शादी हो या नार्मल पार्टी शुरआत शराब की बोतल से ही होती है। डीसी ने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं। शुक्ला ने कहा कि अभी तक हमें तीन मौतों की जानकारी है। कुछ अन्य लोग अस्वस्थ हैं और अस्पताल में हैं।


Download Android App
Download iOS App



