लुधियाना-जलालाबाद: पंजाब के सीमावर्ती शहर जलालाबाद के नजदीक गांव लॅखे की मुख्य सड़क पर उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के साथ लगते गांव ढाब कडीयाल में रहने वाली 16 वर्षीय सिमरन सामूहिक बलात्कार की पीड़ा को ना सहते हुए दम तोड़ गई। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र लगभग 16 वर्ष है जो पास स्थित गांव चक्क वैरो के सरकारी स्कूल में प्लस वन में पढ़ती थी, बुधवार 25 अक्टूबर को स्कूल से वापिसी के वक्त उसे रास्ते में कुछ युवकों ने जबर-जनाह किया। आरोपियों की पहचान मेजर सिंह नामक युवक समेत दो अन्य आरोपियों के रूप में हुई है, बीते दिनों उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई। लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी इस घटना के बाद बहुत परेशान थी। गरीब मां-बाप ने अपनी लड़की के साथ हुए जुर्म के लिए इंसाफ की मांग की है। मोके पर थाना सदर के पुलिस मुलाजिम पहुंच गए है और पीडि़त परिवार के बयान दर्ज करके कार्यवाही जारी है।
जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन मुख्य आरोपी अपने दो साथियों समेत उसे अगवा कर किसी अज्ञात सथान पर ले गए और वहां पर तीनों ने लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। दूसरी तरफ जब काफी समय बीत जाने के बाद लड़की घर में नहीं लौटी तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया, ढूंढते हुए उन्हें लड़की पास ही के खेतों से मिली और वह लड़की को उठाकर तुरंत अपने घर ले गए जहां पर लगभग 3 दिन लड़की बेहोशी की हालत में रही (अगर सूत्रों की माने तो लड़की को कोई नशीली वस्तु दी गई थी जिसके कारण वो 3 दिन बेहोश रही) और जब लड़की को होश आया तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई और कहा कि जब वह स्कूल से घर आ रही थी तो दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसे जबरदस्ती पेट्रोल पंप के पास से उठा लिया जिनमें से एक को वह पहचानती है जो इसका नाम मेजर सिंह और वह उसी स्कूल में प्लस वन का विद्यार्थी है। इसी दौरान लड़की की हालत ज्यादा नाजुक होती चली गई और देर रात को उसने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। वही जब इस वारदात की खबर इलाके में फैली तो सभी तरफ दहशत का माहौल बन गया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



