लुधियाना-अमृतसर: चिंतपूर्णी से वापिस आ रही श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। घायल संजीव कुमार व जगदीप कुमार ने बताया कि यह बस श्री चिंतापूर्णी से दर्शन करके वापस लौटते हुए शीतला माता मंदिर में दर्शनों के बाद जैसे ही रवाना हुई। ड्राइवर ने बताया कि बस की ब्रेक फेल हो गई है। जिस पर ड्राइवर ने बडी मुश्किल से बस को पहले छोटी पहाडी से टकरा कर रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं रूकने पर एक पेड के बीच मारी जिस पर बस तो रूक गई लेकिन स्पीड तेज होने के कारण दुर्घटना होने से बस में सवार पचास श्रद्धालुओं में करीब दो दर्जन यात्री गंभीर घायल हो गए।
जिन्हें पहले चिंतपूर्णी के ही अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी अमृतसर की ओर रवाना हो गये तथा यहां सिविल अस्पताल में अपना इलाज करवाने पहुंचे है। उनका कहना है कि कुछ श्रद्धालुओं को चोटे बहुत लगी है उन्हें एंबुलेंस के जरिये अमृतसर में भेजा गया है बाकी श्रदालु बस से वापिस आ रहे है ।


Download Android App
Download iOS App



