चंडीगढ़ : जहां लोगो उमस भरी गर्मी से पेरशान थे वही कल की बारिश ने उन्हें बड़ी राहत दी है वही चंडीगढ़ में बुधवार तड़के करीब चार बजे से बारिश शुरू हो गई और दिन भर जारी रही। बुधवार को जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली वहीं, शहर में सड़कों पर जगह जगह जलभराव से भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। कई जगह सड़कों चौराहों पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी मुश्किल आई।
इस लगातार बारिश से शहर का तापमान 31 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन इसी प्रकार आसमान बादलों से घिरा रहेगा और रुक रुक कर लगातार बारिश होगी। अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार के बाद ही मौसम साफ होगा।
– अनूप कुमार


Download Android App
Download iOS App



