जालंधर : बीएमसी चौक पर इमिग्रेशन दफ्तर में जानकारी लेने पहुंचे युवकों को वीडियो बनाने के शक में बाउंसरों ने पीट दिया। मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने थाना बारादरी में दफ्तर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
थाना बारादरी में शिकायत देते हुए प्रभजोत सिंह ने बताया कि बीएमसी चौक के पास इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर में अपने साथी के साथ आईलेट्स के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे। साथी का फोन आने पर किनारे होकर बातचीत करने लगा। इसी बीच दफ्तर के बाउसरों ने उससे बदतमीजी शुरू कर दी।
पूछने पर उन्होंने वीडियो बनाने की बात कही। आरोप है कि विरोध करने पर बाउंसरों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। प्रभजोत का कहना है कि जब जानकारी घरवालों को हुई तो वे दफ्तर पहुंचे और विरोध करने लगे। इस पर बाउंसरों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। घरवालों ने नई बारादरी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है।
– अश्विनी ठाकुर


Download Android App
Download iOS App



