लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के भारत पाकिस्तान सीमावर्ती जिले अमृतसर के इलाके बिॅचीविंड के तहत गांव कक्कड़ में अंतरराष्ट्रीय सरहद के नजदीक हेरोइन की बड़ी खेप बरामद होने की खबर मिली है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 17 बटालियन के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सीमावर्ती चौंकी कक्कड़ (फारवर्ड) के अंतरगत कंटीली तार के पार भारतीय क्षेत्र के खाली खेतों में तलाशी की मुहिम चलाई जा रही थी। इस दौरान बीएसएफ के जवानों को धरती के नीचे कुछ दबे होने का संदेह पड़ा तो जांच करने के उपरांत वहां से हेरोइन प्राप्त हुई। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 22 करोड़ बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ के जवानों ने तलाशी अभियान के तहत 9 पैकेट हेरोइन बरामद की है, जिनका कुल वजन 3 किलो 980 ग्राम बताया जा रहा है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



