लुधियाना-पठानकोट : आज अचानक सुबह-सवेरे मामून आर्मी कैंप के नजदीक गांव कुठेहड़ में सेना के जवानों ने एक संदिग्ध शख्स को काबू किया है। जिसकी बातचीत काफी रहस्यमयी बताई जा रही है।
संदिगध शख्स के पास से 2 थैले भी बरामद हुए है। सेना के जवान पूछताछ के लिए संदिगध शख्स को अपने साथ कैंट ले गई है। सेना द्वारा मामले की जानकारी पुलिस स्टेशन कंडी को भी कर दी गई है। पुलिस और सेना ने सिविल अस्पताल में उस शख्स का मेडीकल भी करवाया है।
इस बारे में शाहपुर कंडी के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल के उपरांत ही इस शख्स के बारे में ब्यौरा दिया जा सकता है। फिलहाल जल्दबाजी में कुछ कहना ठीक नहीं।
स्मरण रहे कि जिले के अंदर पिछले कुछ दिनों से सरहद पार आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की इनपुट मिल रही थी, जिसको लेकर कमांडो दस्तों द्वारा इलाके के चप्पे-चप्पे पर छानबीन की जा रही है । इस संबंध में समस्त इलाका 24 घंटे हाईअलर्ट पर है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



