जालंधर : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. इंद्र कुमार गुजराल के पुत्र और राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल ने साहित्यक और सांस्कृति विरासत को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दे रहे विरसा विहार के विकास के लिए दस लाख रुपये सांसद निधि से दिए हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार दीपक जालंधरी ने बताया कि विरसा विहार में कलाकारों को अपनी प्रतिभा को निखारने और संवारने का मौका मिलता है। साथ ही सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को रूबरू कराने में भी यह महती भूमिका अदा कर रहा है। समय-समय पर यहां सांस्कृति कार्यक्रमों, साहित्यिक मेलों और प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जाता है। जिससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है।
साथ ही नई प्रतिभाओं को एक मंच भी हासिल होता है। पिछले काफी समय से यहां ओपन थिएटर की कमी महसूस की जा रही थी। इससे सांसद नरेश गुजराल को अवगत कराया गया तो उन्होंने एमपीलैड से दस लाख रुपये ओपन थिएटर के लिए सौंपे हैं।
इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल टाउन स्थित मनमोहन पार्क के सुंदरीकरण के लिए भी सांसद निधि से पांच लाख रुपये मुहैया कराए हैं
– अश्विनी ठाकुर


Download Android App
Download iOS App



