नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यभार संभालने के बाद क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने कहा कि पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता और प्रदेश इकाई के प्रमुख में कोई अंतर नहीं है।
पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आज सबसे बड़ा मसला यह है कि देश के किसान दिल्ली की सड़कों पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के विश्वास में भगवान की आवाज है और हम कार्यकर्ताओं की आवाज को सुनेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि क्यों चोरों की चोरी पकड़ी ना जाए और क्यों महंगी बिजली खरीदी जाए।
उन्होंने कहा कि मेरी प्रधानी का सबसे बड़ा मिशन किसानों को ताकत देना ही है। सिद्धू ने आगे कहा कि मेरी चमड़ी मोटी है, मेरा मिशन एक ही है। अमृतसर (पूर्व) से विधायक ने कहा, ‘‘पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता और राज्य इकाई प्रमुख के बीच कोई अंतर नहीं है। पंजाब का हर कांग्रेस कार्यकर्ता आज से पार्टी की प्रदेश इकाई का प्रमुख बन गया है।’’
अकाली दल और आम आदमी पार्टी से बचना होगा : कैप्टन अमरिंदर सिंह
वहीं इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि “मुझे अकाली दल और आम आदमी पार्टी पर कोई भरोसा नहीं है, हमें इनसे बचना होगा। कांग्रेस पार्टी एक जमात है जो शुरू से देश की आज़ादी के लिए अपने कदम उठाती आई है।”


Download Android App
Download iOS App



