उत्तर प्रदेश में वाराणसी और कानपुर की अदालतों में मंगलवार को कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने संबंधी याचिका दायर की गयी।
याचिकाकर्ताओं की दलील है कि पडोसी देश पाकिस्तान में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले लगकर देश के लोगों की भावनाओं को आहत किया है और सैनिकों की शहादत का अपमान किया है।
सिद्धू ने भारत को कटघरे में खड़ा करने का किया काम, राहुल दें जवाब : भाजपा
वाराणसी में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अधिवक्ता कमलेश चन्द्र त्रिपाठी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 121 (ए),124 (ए) और 511 के तहत याचिका दायर की। मामले की सुनवाई 23 अगस्त को होगी।
इसी तरह कानपुर में वकील प्रियांशु सक्सेना ने महानगर मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत में पंजाब के मंत्री के खिलाफ परिवाद दायर किया। इस मामले की सुनवाई की तारीख 27 अगस्त मुकर्रर की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



