लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं इसी बीच एक बार बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है दरअसल पंजाब के नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने चुनाव से पहले घोषणा की है कि, वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी को बता दिया है कि वह पारिवारिक कारणों की वजह से इलेक्शन नहीं लड़ेंगे। दूसरी तरफ दल नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा बरार टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी।
- पंजाब के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा की वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
- वह पारिवारिक कारणों की वजह से इलेक्शन नहीं लड़ेंगे
- प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा बरार टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी
ये रही इस फैसले की बड़ी वजह
नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने से साफ मना कर दिया है। ऐसा जानकारी मिली है कि, पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी संभावित बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर के खिलाफ चुनाव में खड़े होने की प्रेपरेशन की थी। नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ कैंसर से पीड़ित हैं बताया जा रहा है कि, उनके देखरेख करने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने यह बड़ा फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App




