राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के जालंधर में एक थाने पर पिछले साल हथगोले से हुए हमले के एक मुख्य आरोपी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा से गिरफ्तार किया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आरोपी की पहचान पुलवामा में अवंतीपुरा के ददसारा के निवासी आमिर नजीर मीर के रूप में हुई है। एजेंसी ने कहा कि उसे अवंतीपुरा से गिरफ्तार किया गया। जालंधर के मकसूदां थाने की इमारत पर 14 सितंबर 2018 को चार हथगोले फेंके गये थे जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।
शुरुआत में, इस मामले की जांच के लिए जालंधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद दिसंबर में इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एनआईए ने संभाली थी।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को जम्मू के दौरे पर
एजेंसी के बयान में कहा गया, ‘‘एनआईए जांच में खुलासा हुआ कि हमला कश्मीर के आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिन्द (एजीएच) ने किया।’’
इसमें कहा गया कि मीर मुख्य आरोपी है क्योंकि उसने एजीएच प्रमुख जाकिर मूसा के निर्देश पर हमले में इस्तेमाल चार हथगोले खरीदे थे और उन्हें पहुंचाया था।
इस मामले के दो अन्य आरोपी पुलवामा के रहने वाले फाजिल बशीर पिंचू और शाहिद कयूम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बयान में कहा गया कि वे जालंधर के सेंट सॉल्जर ग्रुप ऑफ कॉलेज से बी.टेक की पढाई कर रहे थे।
इसमें कहा गया कि मीर गिरफ्तार आरोपियों और एजीएच प्रमुख के बीच का सक्रिय लिंक था। हमले में शामिल दो अन्य आरेापियों रऊफ अहमद मीर और उमर रामजान 22 दिसंबर 2018 को दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलो के साथ मुठभेड़ में मारे गये थे। वे भी पुलवामा के रहने वाले थे।


Download Android App
Download iOS App



