लुधियाना- श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब के पावन शहर के नाम से विख्यात 40 मुक्तों की धरती श्री मुक्तसर साहब के सरकारी कालेज में स्थापित किए गए टेनिस कोर्ट का शुभारंभ आज पंजाब के फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने किया।
इस अवसर पर आशु ने बताया कि 32 लाख रूपए की लागत के साथ यह टेनिस कोर्ट तैयार किया गया है, जिसमें बच्चों को सिखलाई से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने खेल का हुनर प्रदर्शित करके देश और इलाके का सम्मान बढ़ाएंगे।
उन्होंने एक सवाल के जवाब पर कहा कि सरकार द्वारा जीरी की खरीद के प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए है। उन्होंने एक एजेंसी में हो रहे घोटालेबाजी के संबंध पर कहा कि इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई जाएं और इसमें शामिल किसी भी भ्रष्ट शख्स को नहीं बख्शा जाएंगा।
इस अवसर पर विधायक अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग, जिला कांग्रेस प्रधान हरचरण सिंह बराड़ और पूर्व विधायक बीबी करण कौर बराड़ भी उपस्थित थे।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



