लुधियाना- गुरदासपुर : भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती जिले गुरदासपुर स्थित पठानकोट के नजदीक बमियाल सेक्टर में पड़ते गांव कोटली में एक गटर उखाड़ते समय पुराने बम का खोल मिला। जिसे देखते ही इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस ने बम की सूचना पाकर खोल को कब्जे में लेकर सेना को सूचित कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक बम का खोल पुराने वक्त के दौरान हुए युद्ध का भी हो सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर जिले के अंर्तगत पड़ते इस गांव के एक घर में शौचालय की खुदाई के दौरान जिंदा बम बरामद होने की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि जतिंदर सिंह पुत्र दरबारी लाल निवासी गांव कोटली जाहर अपने घर में शौचालय बनाने के लिए मजदूरों से खुदाई करवा रहा था, जब यह खुदाई 7 फुट के करीब पहुंची तो उसमें से एक बमनुमा वस्तु देखते ही मजदूर डर गए। फिलहाल पुलिस ने मिले इस बम की सूचना स्थानीय बीएसएफ के अधिकारियों को दे दी है और वे भी विशेषज्ञों के साथ जांच में जुटे है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



