Video : वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत, BSF ने दर्ज कराई आपत्ति

Summary :

NULL

भारत और पाकिस्तान, दोनों मुल्कों की सेनाएं रोज़ाना अटारी-वाघा बॉर्डर पर फ्लैग-डाउन सेरेमनी करती हैं जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा होते हैं। आपको बता दे कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का विवादों में फंसना हमेशा से सुर्खियों में रहा है। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने एक बहुत ही अजीब ओ गरीब हरकत की है जिस कारण भारत के सीमा सुरक्षा बल के जवान बुरी तरह से भड़क गए हैं। इस बात पर BSF के जवानों ने शिकायत भी दर्ज करा दी है।

बता दे कि झंडा उतारने के रंगारंग समारोह के दौरान हसन ने पाकिस्तानी हिस्से से बीएसएफ के जवानों और भारतीय दर्शकों की ओर इशारे भी किए, जिसकी वजह से उनकी मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। जहां एक ओर उनके फैंस उनसे खफा हो गए है, तो वहीं दूसरी ओर इन इशारों को करने के चक्कर में बीएसएफ भी नाराज हो गई है।

अब एक वेबसाइट से मिली जानकारी की मानें तो प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बीएसएफ अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

बीएसएफ के प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने कहा, ‘मैं छुट्टी पर हूं। मैंने इस मामले की पूछताछ की है, जिसमें अटारी के एक बीएसएफ अधिकारी ने मुझे बताया है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वाघा में समारोह देखने आई थी, जिसके दौरान एक क्रिकेटर ने ड्रिल के दौरान उकसाने वाला इशारा करना शुरू कर दिया। बाद में पाकिस्तानी अधिकारियों ने उस खिलाड़ी को बैठा दिया।

आरएस कटारिया ने आगे कहा कि क्योंकि ये दो देशों की फोर्स का ड्रिल है, इसलिए बीएसएफ पाकिस्तान रेंजर्स से विरोध दर्ज कराएगी।’

आपको बता दे कि फ्लैग डाउन सेरेमनी के दौरान परेड में केवल भारतीय और पाकिस्तानी जवान ही शामिल होते हैं। इस दौरान किसी भी ‘आम आदमी’ को शामिल होने की इजाजत नहीं है। अली के उकसावे वाले इशारों को बीएसएफ ने गंभीरता से लिया है और सेना के अधिकारियों ने पाकिस्तान में इस बात की शिकायत दर्ज की गई है।

बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अपने आयरलैंड के दौरे से पहले भारत आए हुए थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team