उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने दी पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनावों को मंजूरी, CM भगवंत मान ने जताया आभार

Summary :

Panjab University Election: पंजाब विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अगले वर्ष होने वाले सीनेट चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। बता दें कि विश्वविद्यालय की प्राथमिक निर्णय लेने वाली संस्था, सीनेट के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 9 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 के बीच होंगे। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनावों को मंजूरी देना पूरे पंजाब के लिए एक शानदार जीत है। यह सिर्फ एक विश्वविद्यालय नहीं बल्कि पूरे…

Panjab University Election: पंजाब विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अगले वर्ष होने वाले सीनेट चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। बता दें कि विश्वविद्यालय की प्राथमिक निर्णय लेने वाली संस्था, सीनेट के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 9 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 के बीच होंगे। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनावों को मंजूरी देना पूरे पंजाब के लिए एक शानदार जीत है। यह सिर्फ एक विश्वविद्यालय नहीं बल्कि पूरे पंजाब की विरासत है।

CM Bhagwant Mann News

CM Bhagwant Mann News
CM Bhagwant Mann News

पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनावों को मंजूरी मिलने के बाद CM भगवंत मान ने विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक, सदस्य और हर पंजाबी को बधाई देते हुए कहा कि भारी दबाव के बाद भी अपनी हिम्मत नहीं टूटने दी और इस संघर्ष को जीवित रखा गया। इसी संघर्ष के बाद मंजूरी मिली है। साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनावों को मंजूरी मिलने पर इसे पूरे पंजाब के लिए एक शानदार जीत बताया है।

Panjab University Election

पंजाब विश्वविद्यालय में चुनाव कराने का निर्णय 9 नवंबर को लिया गया था और गुरुवार को कुलपति रेणु विग को इसकी सूचना दी गई। स्वीकृत कार्यक्रम में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव शामिल हैं, जिनकी अधिसूचना जनवरी 2026 में जारी की जाएगी। छात्रों ने कहा था कि जब तक उनकी सभी प्रमुख माँगें मान नहीं ली जातीं, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इनमें पुलिस से झड़प करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले वापस लेना भी शामिल है।

Senate Election 2026

Senate Election 2026
Senate Election 2026

सीनेट में 91 सदस्य होते हैं और 49 सीटों के लिए चुनाव होते हैं। पिछली सीनेट का कार्यकाल अक्टूबर 2024 में समाप्त हो रहा था। तब केंद्र ने चुनाव प्रक्रिया को समाप्त करने का प्रयास किया था, लेकिन बाद में वह कदम वापस ले लिया गया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, ‘तकनीकी और व्यावसायिक महाविद्यालयों के प्राचार्य और ऐसे महाविद्यालयों के कर्मचारियों के निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव की तिथि 7 सितंबर है और परिणाम 9 सितंबर को आएंगे।

Senate Election 2026 Schedule

शिक्षण विभागों में प्रोफेसरों के लिए चुनाव 14 सितंबर को होगा और परिणाम 16 सितंबर को आएगा। विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों में एसोसिएट और सहायक प्रोफेसरों के लिए चुनाव 14 सितंबर को होगा और परिणाम 16 सितंबर को आएगा। संबद्ध कला महाविद्यालयों के प्रमुख, संबद्ध कला महाविद्यालयों के सहायक, एसोसिएट और पूर्ण प्रोफेसर, और पंजीकृत स्नातकों के लिए चुनाव 20 सितंबर को होगा, जिसका परिणाम 22 सितंबर को आएगा, जबकि विश्वविद्यालय में संकायों के लिए चुनाव और परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे।

ALSO READ: अब रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर! पंजाब की CM मान सरकार ने शुरू की ‘ईजी रजिस्ट्री’ व्यवस्था

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।