6 साल की मासूम से दरिंदगी, चाय की दुकान पर आरोपी सलमान गिरफ्तार, रास्ते में हाफ एनकाउंटर, जानें पूरा मामला

Summary :

Raisen Rape Case:  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म किया था और 7 दिन से फरार चल रहा था। लेकिन आज फरार चल रहा आरोपी सलमान को मध्य प्रदेश पुलिस ने चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी भोपाल में गांधी नगर के वॉर्ड न. 1 में चाय की दुकान में पहुंचा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और रायसेन ले जाने के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर हाफ एनकाउंटर कर दिया। Encounter in Madhya Pradesh…

Raisen Rape Case:  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म किया था और 7 दिन से फरार चल रहा था। लेकिन आज फरार चल रहा आरोपी सलमान को मध्य प्रदेश पुलिस ने चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी भोपाल में गांधी नगर के वॉर्ड न. 1 में चाय की दुकान में पहुंचा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और रायसेन ले जाने के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर हाफ एनकाउंटर कर दिया।

Encounter in Madhya Pradesh

Encounter in Madhya Pradesh
Encounter in Madhya Pradesh (source: social media)

आरोपी सलमान बचने के लिए जंगल के रास्ते भोपाल पहुंचा था और गांधीनगर में रहने के लिए कमरा भी ढूंढ रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिली और आरोपी को चाय की दुकान पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा था लेकिन कीरत नगर के पास पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई इसी का फायदा उठाने के लिए आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस की राइफल भी छिनने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर भी आरोपी नहीं रुका तो पुलिस ने सलमान के पैर में गोली मार दी।

Madhya Pradesh News Today

यह ताजा घटनाक्रम उस घटना के एक दिन बाद हुआ है जब गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था, जब उन्हें मुस्लिम बस्ती क्षेत्र की ओर मार्च करने से रोका गया था। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को नाराज स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू समूहों के कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि गौहरगंज क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

CM Mohan Yadav Meeting

इससे पहले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए और उभरती स्थिति को संभालने में असमर्थता जताते हुए मुख्यमंत्री ने रायसेन जिले के एसपी विवेक कुमार पांडे का तबादला कर दिया।

Raisen Rape Case

सलमान ने बलात्कार किया
सलमान ने बलात्कार किया (source: social media)

21 नवंबर को रायसेन जिले में छह साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर सलमान (23) नामक एक व्यक्ति ने बलात्कार किया था। पीड़िता का भोपाल स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को एम्स जाकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।

ALSO READ: Sehore Accident: इंदौर-भोपाल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।