दिल्ली में प्रदूषण और ठंड की मार! 4 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 28 Nov: देशभर में ठंड का कहर जारी है। कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और अंडमान-निकोबार में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। चक्रवाती तूफान सेन्यार के कारण इन राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर में फिलहाल मौसम साफ है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें, तो यहां मौसम ड्राई बना हुआ है। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन आसमान में धुंध की चादर छाई रहेगी। वायु की गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज दिल्ली-एनसीआर…

Aaj ka Mausam 28 Nov

Aaj ka Mausam 28 Nov: देशभर में ठंड का कहर जारी है। कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और अंडमान-निकोबार में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। चक्रवाती तूफान सेन्यार के कारण इन राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर में फिलहाल मौसम साफ है।

दिल्ली-एनसीआर की बात करें, तो यहां मौसम ड्राई बना हुआ है। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन आसमान में धुंध की चादर छाई रहेगी। वायु की गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में AQI 400 के ऊपर दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम।

Aaj ka Mausam 28 Nov: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (28 नवंबर) न्यूनतम तापमान (28 नवंबर)
दिल्ली 25°C 09°C
भोपाल 25°C 12°C
शिमला 20°C 03°C
मुंबई 31°C 26°C
नैनीताल 21°C 08°C
पटना 27°C 16°C
चेन्नई 29°C 26°C
जयपुर 26°C 16°C
रांची 23°C 11°C
कोलकाता 29°C 19°C
लखनऊ 27°C 12°C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 28 Nov
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने अब दस्तक दे दी है। सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है, साथ ही सुबह के समय कोहरा और धुंध छाया रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक सुबह कोहरा छाया रह सकता है। जिसके कारण ठंड का एहसास और बढ़ेगा। दिल्ली में आज सुबह अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में आज AQI लेवल सुबह 6 बजे, आनंद विहार में 414, अशोक विहार 418, बुराड़ी 402, चांदनी चौक 406, जहांगीरपुरी 420 और मुंडका में 437 डाइज किया गया।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 28 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में फिलहाल दो दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आएगी। पूर्वांचल में कोहरा और ठंड तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को मेरठ में सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे में रात में सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मेरठ में दर्ज हुआ।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 28 Nov
Bihar Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल के जिलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। पटना, गोपालगंज, समस्तीपुर, दरभंगा मधेपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद समेत कई इलाकों में कोहरा रहेगा। वहीं, इन इन जगहों पर आने वाले हफ्ते में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

यह भी पढ़ें: स्मॉग और ठंड ने दिल्ली को जकड़ा! उत्तर भारत कांपा, दक्षिण में बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।