लुधियाना : कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते वक्त रोग ग्रस्त हुए पुलिस कांस्टेबल परमजोत सिंह निवासी वार्डाभाईका आज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है, जिन्हें आज सिविल अस्पताल फिरोजपुर से छुटटी दी गई है। परमजोत सिंह, लुधियाना एसीपी अनिल कोहली के साथ कोविड-19 कोरोना से पॉजीटिव पाए गए थे। यह अन्य सिपाहियों के साथ एसीपी के गनमैन थे।
अस्पताल से छुटटी मिलने पर डिप्टी कमीश्रर कुलवंत सिंह, सिविल सर्जन डॉ नवदीप सिंह, एसडीएम अमित गुप्ता और एसपीडी अजरेज सिंह आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वस्थ हुए परमजोत सिंह को फूल अर्पित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मोके पर डिप्टी कमीश्रर कुलवंत सिंह ने कोरोना मुक्त करार देते हुए बताया कि पंजाब के सीमावर्ती जिले में अब तक कुल 524 लोगों के सैंपल कोरोना टैस्ट के लिए भेजे गए थे, जिनमें 251 क ी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 199 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
आइसोलेशन वार्ड में दिन-रात करता था कसरत
फिरोजपुर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कॉन्स्टेबल परमजोत ने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह लगातार कोरोना से जीतने के लिए पूरा हौसला बनाते हुए व डॉक्टरी परामर्श के अनुसार लगातार अच्छी डाइट व एक्सरसाइज करते रहे हैं।
परमजोत सिंह ने बताया कि वह पूरी तरह फिट और लगातार दिन में दो बार 45-45 मिनट एक्सरसाइज कर रहे हैं, अच्छी डाइट लेते थे, उसने कहा कि उसे किसी तरह की कोई अब परेशानी नहीं है। उसने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से की जा रही उसके उपचार पर भी अपनी संतुष्टि जाहिर की और कहा कि डॉक्टर लगातार उसका हाल जानने के आते हैं और फोन पर जुड़े हैं।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



