कर्फ्यू के दौरान कांग्रेसी सपरंच ने रिटायर्ड फौजी का गोली मारकर किया कत्ल

Summary :

गुरदासपुर जिले के गांव खारा में बीती रात गांव के ही मौजूदा कांग्रेसी सरपंच ने गांव के एक अन्य व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए जाने की खबर मिली है।

लुधियाना-गुरदासपुर : गुरदासपुर जिले के गांव खारा में बीती रात गांव के ही मौजूदा कांग्रेसी सरपंच ने गांव के एक अन्य व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए जाने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक दिलबाग सिंह (45 वर्षीय) के पुत्र जगरूप सिंह ने बताया कि बीती रात वह गांव के सरपंच बबू जोकि कांगे्रसी मोजूदा सरपंच है, उनके घर में आएं और मुहल्ले की गली के बाहर गालियां निकालने लगे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो उस सरपंच ने उनके पिता के पेट में 12 बोर की दोनाली के साथ गोलियां मार दी। जिससे पिता की मोके पर ही मौत हो गई। उन्होंने इसी संबंध में उन्होंने इलाका पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। यह भी पता चला है कि कांग्रेसी सरपंच आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार है। फिलहाल मोके पर पहुंचकर पुलिस ने खून से लथपथ शव को मोर्चुरी में भिजवाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput