पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी जीत हासिल हुई है, दरअसल हिंसा के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को रविवार की सुबह मोहाली में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आरोपी विस्तारा की फ्लाइट से सुबह 7:20 मिनट पर मुंबई से मोहाली पहुंचा था। जहां इंस्पेक्टर शर्मिंदर सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) की पटियाला टीम ने उन्हें मोहाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक परवाना का आपराधिक बैकग्राउंड पाया गया है और उसके खिलाफ पहले से ही 4 मामले दर्ज हैं, जबकि पटियाला हिंसा मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

जानें क्या है पटियाला हिंसा
29 अप्रैल को स्थानीय शिवसेना नेताओं द्वारा निकाली गई खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूह आपस में भिड़ गए। पटियाला में काली माता मंदिर के पास हुई इस झड़प में पथराव किया गया और तलवारें लहराई गईं।रैली का नेतृत्व पंजाब शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सिंगला कर रहे थे। रैली के दौरान कुछ सिख संगठनों और शिवसेना के सदस्य आपस में भिड़ गए। भीड़ में से कुछ लोगो ने विवादित नारे लगाए बाद में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने “खालिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
इसके बाद सिख संगठनों के कुछ सदस्य तलवार लेकर सड़कों पर उतर आए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई क्योंकि दोनों समूहों ने पथराव शुरू कर दिया। झड़प के एक दिन बाद पटियाला के पुलिस महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल को उनके पद से हटा दिया गया। पंजाब सरकार ने पटियाला के एसएसपी और एसपी के तबादले के भी आदेश दिए हैं, अधिकारियों के अनुसार झड़पों के संबंध में अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



