पंजाब के लुधियाना में आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा हुए एक व्यक्ति को रविवार को गोली मार दी गई।
पुलिस ने बताया कि गोरा को जब गोली मारी गई तब वह शराब की दुकान पर बैठा हुआ था। यह घटना दरेसी रोड पर हुई है जो शहर का सबसे व्यस्ततम और भीड़-भाड़ वाला इलाका है।
पुलिस उपायुक्त अश्विनी कपूर ने कहा कि शिव ने गोरा पर चार गोलियां चलाई और मौके से भाग गया।
उपायुक्त ने कहा कि गोरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, शिव और गोरा का आपराधिक रिकॉर्ड है और दोनों की पुरानी दुश्मनी है। दो महीने पहले ही गोरा को एक आपराधिक मामले में जमानत मिली थी।


Download Android App
Download iOS App



