गुजरात के सूरत में 40.35 किलोमीटर लंबे मेट्रो रेल नेटवर्क के पहले चरण का निर्माण कार्य अगले साल जून में शुरू होगा और उसके चार साल में बनकर तैयार हो जाने की संभावना है। राज्य सरकार ने रविवार को यह घोषणा की।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पहले चरण में दो मार्ग होंगे: पहला, सार्थना और ड्रीम सिटी के बीच 21.61 किलोमीटर लंबा मार्ग और दूसरा, भेसन और सरोली के बीच 18.74 किलोमीटर लंबा मार्ग। पहले मार्ग पर 14 उपरगामी स्टेशन और दूसरे मार्ग पर 18 उपरिगामी स्टेशन होंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में इस परियोजना के लिए 12020.32 करोड़ रुपये के राज्य सरकार के अनुरोध को मंजूरी दी थी। परियोजना को पांच साल में पूरा होना है।
विज्ञप्ति में गुजरात मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक एस एस राठौड़ के हवाले से कहा गया है कि निर्माण कार्य जून, 2020 में शुरू होगा और जून, 2024 तक इसके पूरा हो जाने का लक्ष्य है।
इसके अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस परियोजना की प्रगति पर रविवार को एक समीक्षा बैठक की।


Download Android App
Download iOS App



