लुधियाना-नवांशहर : लुधियाना के नजदीक राहो रोड़ नवांशहर से 2 बच्चों का अपहण करके ले जाने वाले अपहरणकर्ता पुलिस के कुछ ही घंटों में बच्चों समेत काबू कर लिए गए। पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी नवांशहर मुक्तयार राय ने बताया कि राहो पुलिस ने विश्वनाथ निवासी गढ़ सिंघम (झारखंड) वर्तमान पता राहो रोड़ ने पुलिस को शिकायत की थी, उनके 3 वर्षीय बच्चा और उसके साथ उनके भाई कुलदीप का 5 वर्षीय बच्चा नहीं मिल पा रहा।
विश्वनाथ ने बताया कि उनके पड़ोसी सोमनाथ तुरी के उसके मामे का लडक़ा दुलालमिलन आया था। दुलाल दोनों बच्चों को बहला फुलसा कर अपने साथ ले गया है।
श्री मुक्तसर साहिब : मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना हमारे सामने बड़ी चुनौती – बादल
पुलिस द्वारा इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस स्टेशन राहो, पुलिस स्टेशन नवांशहर सिटी, सदर और सीआईए स्टाफ पुलिस की विभिन्न टीमों को दोषियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की मेहनत की बदौलत कुछ ही घंटों में जालंधर के इलाका उमरांपुर से कुछ ही घंटों में दोषी को गिरफतार करेक बच्चों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्चों को अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया है।
उधर नूरपुर बेदी की बंगलाबस्ती से भी लोहड़ी समारोह के दौरान एक परिवार की 6 वर्षीय मासूम बच्ची का किसी अज्ञात शख्स द्वारा अपहरण कर लिए जाने की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से आसपास के इलाकों से लडक़ी को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



