लुधियाना-फरीदकोट : फरीदकोट की केंद्रीय मार्डन जेल में बंद 2 हवालातियों ने सोशल मीडिया पर ऑन लाइन होने उपरंात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डायरेक्टर जरनल आफ पुलिस सुरेश अरोड़ा को धमकियां देने के मामले में सिटी पुलिस ने आज इलाका मजिस्ट्रेट की मंजूरी से गिरफतार कर चीफ जूडियशल मजिस्ट्रेट केडी सिंगला की अदालत में पेश किया।
अदालत ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का हुकम सुना दिया। सिटी पुलिस फरीदकोट ने जेल सुपरीटेंडट की शिकायत के आधार पर जेल में मोबाइल के उपयोग और आन लाइन वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी सुरेश अरोड़ा को धमकियां देने पर हवालाती गोबिंद सिंह और कुलदीप सिंह के विरूद्ध जेल मेन्यूअल और प्रिजनर एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था।
स्मरण रहे अपनी तीन मिनट की लाइव फेसबुक बातचीत में हवालाती गोबिंद सिंह ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाएं है कि जेल में बंद नौजवानों को आज भी सरेआम नशे बांटे जा रहे है और जेल अधिकारियों को समस्त जानकारी होने के बावजूद कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही। फेसबुक के जरिए लाइव होने वाले कैदी गोविंद सिंह जो कत्ल के मामले में सजा भुगत रहा है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



