लुधियाना- श्री मुक्तसर साहिब : केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के बठिण्डा और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के फिरोजपुर संसदीय सीट से चुनाव लडऩे की चर्चाओं के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने आज श्री मुक्तसर साहिब के गांव कर्मगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पत्र को लागू करवाने के लिए ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे सियासी पार्टियों को किए गए वायदे पूरे करने के लिए पाबंद किया जाएं।
बठिण्डा में एम्स से संबंधित कांग्रेस की गलत बयानबाजी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि बीबी हरसिमरत कौर बादल की हिम्मत की बदौलत केंद्र सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट को पंजाब में दिया गया है और इसका काम बठिण्डा में र्निविध्र चल रहा है। बादल ने इस गांव में पिछले कई दिनों में हुई अलग-अलग मौतों से संबंधित पीडि़त परिवारों के वारिसों के साथ दुख सांझा किया।
लड़कियों को विदेशी बताकर अमीर लडक़ों से ब्याह करवाने वाली महिला सरंगना काबू
बादल ने हरसिमरत कौर के बठिण्डा से चुनाव लडऩे की घोषणा के बारे में कहा कि सुखबीर और हरसिमरत के चुनाव लडऩे का फैसला पार्टी की कोर कमेटी लेंगी। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल और विक्रमजीत सिंह मजीठिया के फिरेाजपुर लोकसभा क्षेत्र में सक्रियता को लेकर कयास लगाएं जा रहे थे।
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 2 साल के कामों का स्वंम आंकलन करें। उल्लेखनीय है कि एम्स के प्रोजैक्ट में देरी होने के कारण पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ब्रहम महिंद्रा और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल में एक-दूसरे को जिम्मेदार बताकर खिंचाई की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



