लुधियाना- खंडूर साहिब : पंजाब के खंडूर साहिब इलाके में स्थित पुलिस स्टेशन वैरोवाल के अंतर्गत गांव एकल गंडा में आज अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां मारकर एक नौजवान का कत्ल कर देने की खबर मिली है।
मोके पर जानकारी देते हुए पारिवारिक सदस्यों और गांव दिनेवाल के जिम्मेदार लोगों ने बताया कि मृतक नौजवान जगदेव सिंह निवासी दीनेवाल अपने साथी नौजवान सुखराज सिंह के साथ घर से जिम जाने के लिए मोटर साइकिल पर गया था और शाम के वक्त घर वापिस आते समय गांव एकल गंडा से दीनेवाल को जाती लिंक सडक़ पर 2 अज्ञात मोटर साइकिल सवारों द्वारा उक्त दोनों पर गोलियां चला दी गई। गोलियां लगने से जगदेव सिंह गंभीर जख्मी होकर सडक़ पर गिर गया।
कांग्रेस में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, उत्तर मुंबई से लड़ सकती हैं चुनाव
जिसको इलाज के लिए शहर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में जख्मों की पीड़ा ना सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। हमलावर अपना स्पेलेंडर मोटर साइकिल बिना नंबरी गांव थारड़ के नजदीक किसी किसान की मोटर पर खड़ा करके मोके से फरार हो गए।
इसी संबंध में पुलिस स्टेशन वेरोवाल के एसएचओ शमिंद्र जीत सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से पारिवारिक सदस्यों के बयान कलमबंद किए जा रहे है और कलमबद्ध होते ही बनती कार्यवाही की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की लाश का पंचनामा तैयार करके सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



