लुधियाना-अमृतसर : अत्याचार विरोधी संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार मंजीत सिंह कंबोके ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए अनशन शुरू कर दिया है।
यह अनशन स्थानीय रंजीत एवेन्यू में शुरू किया गया है। इससे पहले मंजीत सिंह और उनके साथियों ने श्री अकाल तख्त साहिब पर जाकर अरदास की।
पंजाब के खंडूर साहिब में सरेआम दिन दिहाड़े अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर नौजवान का किया कत्ल
मंजीत सिंह कंबोके ने कहा कि 4 साल पहले पंजाब में हुई पावन ग्रंथों की बेअदबी और बहिबल कलां गोलीकांड के दोषियों को सजा मिलने तक उनका अनशन जारी रहेगा।
जानकारी के मुताबिक मंजीत सिंह को प्रशासन ने अति व्यस्त भंडारी पुल पर अनशन के लिए बैठने की इजाजत नहीं दी थी। इसलिए उनकी ओर से यह अनशन रंजीत एवेन्यू में अनशन शुरू किया गया है। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. जेएन कुमार, रणजीत सिंह , दिलबाग सिंह आदि भी मौजूद थे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



