लुधियाना-श्रीमुक्तसर साहिब : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पावन धरती श्री मुक्तसर साहिब के इलाका मलौट में 11 जुलाई को किसान कल्याण रैली को संबोधन करेंगे। जबकि इस रैली की प्रधानगी पंजाब के वरिष्ठ, पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के मुख्य संरक्षक प्रकाश सिंह बादल करेंगे।
इनके अतिरिक्त रैली को भाजपा प्रधान श्वेत मलिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के अतिरिक्त कई अकाली दिगज संबोधन करेंगे। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और अन्य अकाली व भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री बुधवार की सुबह 11.55 भिसीआना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इस पश्चात गांव छपियावाली स्थित उनका हेलीकेप्टर उतरेेंगा और बाद में गाडिय़ों के काफिलों से 7 कि.मी. का सफर तय करके दानामंडी मलोट में पहुंचकर रैली को संबोधन करेंगे।
इस रैली में बड़ा इकटठ जुटाने के लिए पंजाब के मालवा से अलग-अलग जिलों के हलकों से बसे भेजी गई है। इस रैली में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से लोगों के जुटने की संभावनाएं है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



