भिंडरावाले की राह पर चलने वाले अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन वो पुलिस को चख्मा देकर भाग गया। शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने एक अभियान चलाकर अमृतपाल औऱ उसके साथियों को गुरद्वारे से गिरफ्तार कर लिया था। इन सबके बीच वारिस पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह को लेकर केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए खालिस्तानी समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले की राह पर चलना चाहता था। इसके साथ ही अब उसपर NSA लगाने की तैयारी हो भी हो रही है।
धर्म की आड़ में युवाओं को बरगलाना चाहता था
एजेंसियों का कहना है कि खुद को जरनैल सिंह भिंडरावाले की तरह पेश करके अमृतपाल सिंह धर्म की आड़ में युवाओं को बरगलाना चाहता था। वो पंजाब में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों के लिए काम करने में लगा था। अलग-अलग मौकों पर युवाओं को भड़काने और पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए अमृतपाल सिंह की ओर से पब्लिक मीटिंग्स भी की जाती थी ताकि वो भिंडरावाले की राह पर चल सके।
पंजाब पुलिस की दर्जनों टीमों ने छापेमारी की
आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने जालंधर और मोगा के आसपास के ग्रामीण इलाकों में रात भर छानबीन की।अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस की करीब एक दर्जन टीमों ने रात भर छापेमारी की इसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया । जिसके बाद वो भागने में सफल रहा ।
12:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद
उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ चुनिंदा रूट्स को छोड़कर पंजाब रोडवेज और PUNBUS की बसों को भी सड़कों पर नहीं उतारा जाएगा। यह फैसला अमृतपाल सिंह के समर्थकों के इकट्ठा होने और उपद्रव होने की आशंका के चलते लिया गया है। वहीं पंजाब पुलिस इस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई कर रही है इसलिए पंजाब में रविवार दोपहर 12:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है। इंटरनेट सेवा बाधित करने के आदेश को बढ़ाया भी जा सकता है। पुलिस अब सिंह से पूछताछ करके उस पर कार्रवाई करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



