लुधियाना-बठिंडा : बठिंडा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक एक्स, यू, वी गाड़ी उलटने के कारण चालक सवार महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला एक स्कूल की प्रिंसिपल थी और हादसे के दौरान वह अकेले जा रही थी। मृतका की पहचान सुखप्रीत कौर (35) पत्नी हरमनजीत सिंह निवासी गली नंबर एक प्रताप नगर बठिंडा के तौर पर हुई है।
सुखप्रीत कौर गांव सेमा में डेरा बाबा रूमी वाला की तरफ से चलाए जा रहे स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर सेवा निभा रही थीं। वह स्कूल जाने से पहले हर रोज ही भुच्चो कलां स्थित मुख्य डेरा रूमी वाला में नतमस्तक होकर जाती थी। शनिवार सुबह वह अपनी एक्सयूवी गाड़ी को खुद चलाकर अकेले ही स्कूल जा रही थी।
15 सितंबर को देश भर में प्रधानमंत्री मोदी के पुतले फूंकेंगे शिवसैनिक – पवन गुप्ता
सूत्रों के अनुसार कार चलते समय ही उनके मोबाइल फोन की घंटी बजी और मोबाइल सुनते समय उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान उनका पैर ब्रेक की जगह रेस वाले पैडल पर रखा गया और कार सवार की ग्रिल के साथ टकरा कर पलट गई। थाना कैंट की पुलिस ने नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भेजकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



