लुधियाना- बठिण्डा : पंजाब के बठिण्डा संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधानसभा प्रतिपक्ष नेता सुखपाल सिंह खेहरा ने आज आखिरी चरण के लम्हों में केंद्रीय मंत्री बीबी हरसिमरत कौर बादल और बादल परिवार समेत कैप्टन अमरेंद्र सिंह को घेरते हुए उस वक्त भारी तंज कसे जब सुखपाल सिंह खेहरा अपने समर्थकों के साथ बठिण्डा की घनी आबादी क्षेत्र सिरकी बाजार और मुलतानी पुल पर पहुंचे तो आधे घंटे की छमाछम बारिश के दौरान समस्त इलाका जलमगन हो गया।
रिहायशी इलाकों के सीवरेज का गंदगी भरा पानी सडक़ों पर गंगा यमुना की तरह बह निकला। सुखपाल खेहरा ने अपना सियासी धर्म निभाते हुए हाथ में माइक थामे सोशल मीडिया के रिपोर्टर की तरह कमेंटरी शुरू करते हुए आसपास के दुकानदारों और राहगिरियों से सवाल-जवाब करने शुरू कर दिए।
नजारा उस वक्त दिलचस्प हो गया जब गुजर रहे वोटरों ने बताया कि यह तो उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है और निकासी का पानी कई-कई दिनों तक गुजरता नहीं और अधिकांश लोग चमड़ी रोगों से पीडि़त है। इसी दौरान सुखपाल खेहरा ने अपने समेत पंजाब के अन्य पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



