चंडीगढ़ : पंजाब में राज्य मादक की निगरानी करने वाली इकाई ने नशा केंद्रों में मानक के अनुरूप दवाइयां इस्तेमाल ना करने पर 18 निजी नशा मुक्ति केंद्रों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है। राज्य में मादक द्रव्य की निगरानी से जुड़ी इकाई के प्रवक्ता ने कहा कि अमृतसर, लुधियाना, मोगा, फजिल्का, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब, तरन तारन और पठानकोट समेत केंद्रों से जुटाए गए नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
उन्होंने कहा कि यह केंद्रों की जिम्मेदारी है कि वहां रहने वाले लोगों तक गुणवत्ता युक्त दवा की पहुंच सुनिश्चित करें। प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यह भी पूछा गया है कि उनके द्वारा वितरित दवा मानक के अनुरूप क्यों नहीं थी। इन केंद्रों से 15 दिनों के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



