लुधियाना- तरनतारन : पंजाब के भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती जिले तरनतारन के गांव ढोटियां में एक ही परिवार के 3 सदस्यों के बेरहमी से कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है।
मृतकों में मियां-बीवी और एक 16 वर्षीय युवती शामिल है जबकि इसी घटना में 7 वर्षीय मासूम बच्ची भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।
जानकारी के मुताबिक , तीनों का कत्ल तेजधार हथियारों से हुआ है। इस दौरान हत्यारों ने छोटी बच्ची को भी खत्म करने का प्रयास किया था किंतु वह सौभागय से बच गई।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी-डी हरजीत सिंह धालीवाल, डीएसपी आजाद दविंद्र सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मोके पर पहुंचे और पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इन कत्लों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
बताया जाता है कि गांव ढोटियां में दलबीर सिंह भोला अपने परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार को दलबीर सिंह, उसकी पत्नी बलबीर कौर और 14 वर्षीय लडक़ी पिंकी का खून से सना शव घर में मिला। तीनों की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। एक छोटी बच्ची भी घायल हालत में मिली। थाना सरहाली की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को पंचायती सदस्यों की मोजूदगी में पंचनामा तैयार करके सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



