लुधियाना- समाना : आज सुबह-सवेरे करीब 8.35 बजे समाना कोर्ट कोम्पलेक्स के नजदीक पातड़ा सडक़ पर 2 बसों की आमने-सामने भिडंत हो गई। इस हादसे में एक बस चालक की मौत हेा गई जबकि 15 लोग जख्मी बताए जा रहे है।
टक्कर हरियाणा रोड़वेज और एक निजी बस के मध्य हुई है। हरियाणा रोड़वेज की बस फतिहाबाद से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी और पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी।
वही दूसरी बस समाना से पातड़ा की तरफ जा रही थी और 2 कि.मी के बाद यह हादसा घटित हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश और सडक़ के मध्य खड़े वाहनों के कारण दोनों बसों में टक्कर हुई है।
इस हादसे में निजी बस चालक की मौत हो गई जबकि जख्मी लोगों को निकालकर सरकारी अस्पताल समाना में दाखिल करवाया गया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



