खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन एक बार फिर पंजाब में हिंसा की वजह बन रहा है। बता दें कल खबर समाने आई थी कि खालिस्तानी समर्थक ‘अमृतपाल सिंह’ को गिरफ्तार कर लिया गया है, परन्तु सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अब अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं खालिस्तान को सामनार्थं दनें वाला संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल सिंह इस वक्त फरार चल रहा है। पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
.jpg)
पंजाब पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागा अमृतपाल सिंह
पंजाब पुलिस का दावा है कि अमृतपाल को आखिरी बार मोटरसाइकिल पर भागते हुए देखा गया था। पिछले दिनों उसके खिलाफ पंजाब में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया था। आगे बता दें पुलिस ने उसके फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को भी हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के इस ऑपरेशन में 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। अमृतपाल सिंह के खालिस्तान की मांग को लेकर पंजाब में स्थिति तनावपूर्ण है।
पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार रात 12 बजे तक कई हिस्सों में इंटरनेट और एसएमएस सेवा बंद कर दी है। कई इलाकों में धारा-144 भी लागू कर दी गई है। शनिवार को ऐसी खबरें आईं कि अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन पंजाब पुलिस ने न तो इसकी पुष्टि की और न ही पंजाब पुलिस को उनके ठिकाने की जानकारी दी. ढूंढ रहा है। अब आखिरी में देखना ये होगा कि क्या जल्द पुलिस अमृतपाल सिंह को पकड़ने में कामयाब रहती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



