पंजाब : कांग्रेस को एक और झटका, अकाली दल में शामिल हुए वीरेंद्र सिंह बाजवा, बादल बोले- आज मैं बेहद खुश हूं

Summary :

पंजाब कांग्रेस में चल रही तनातनी को झेल रही कांग्रेस को गुरूवार को एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद सरदार वीरेंद्र सिंह बाजवा ने अपने कई समर्थकों के साथ अकाली दल में शामिल हो गए है।

पंजाब कांग्रेस में चल रही तनातनी को झेल रही कांग्रेस को गुरूवार को एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद सरदार वीरेंद्र सिंह बाजवा ने अपने कई समर्थकों के साथ अकाली दल में शामिल हो गए है।
बाजवा को पार्टी में शामिल कराते हुए अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा आज मैं बेहद खुश हूं की वीरेंद्र सिंह बाजवा अकाली दल में वापस आ गए हैं।

उन्होंने कहा कुछ कारणों के चलते कांग्रेस जॉइन कर ली थी। लेकिन अब उन्होंने घर वापसी कर ली है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे सुखबीर सिंह बादल 
इसी बीच सुखबीर सिंह बादल ने अरविंद केजरीवाल की ओर से मुफ्त इलाज के वादे को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने दूसरी गारंटी दी है। यह हास्यास्पद है कि केजरीवाल कहते हैं कि मैं दिल्ली के सीएम के तौर पर आपको यह गारंटी दे रहा हूं। क्या आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई नेता नहीं है। क्या ऐसा कोई नेता नहीं है, जो यहां पंजाबी में अपनी बात कह सके और पंजाब में रहता हो। क्या यही उनकी गारंटी है।
अकाली दल ने बसपा के साथ गठबंधन का किया फैसला 
बता दें पंजाब में आगामी चुनाव को लेकर राजनितिक हलचल पहले ही काफी तेज हो गई है। एक तरफ कांग्रेस में उठापटक देखने को मिल रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी में भी भगवंत मान खुद को किनारे लगा महसूस कर रहे हैं। इस बीच अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन का फैसला किया है। अकाली दल की रणनीति बीएसपी के साथ मिलकर दलित वोटों पर हक जताना है।

अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान- अब कांग्रेस में मैं नहीं रहूंगा, लेकिन BJP में भी नहीं जा रहा हूं

Desk Team