पंजाब के अमृतसर सेक्टर की अग्रिम सुरक्षा चौकी काहनगढ़ के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पाक घुसपैठियों को मार गिराया।
बीएसएफ के उपमहानिदेशक एवं प्रवक्ता भास्कर सिंह रावत ने गुरुवार को यहां बताया कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतकवादियों की घुसपैठ को देखते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटीयर के महानिरीक्षक महिपाल यादव के निर्देशों पर राज्य की सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि जवानों ने आज दोपहर एक घुसपैठिया सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिये को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह बढ़ता गया। जवानों ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई जिससे लगभग 19 वर्षीय घुसपैठिये की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



